Posts

Showing posts with the label stories from Ramayana

अंगकोर वाट मंदिर की शिल्प कला में राम कथा

Image
  Meta Description: The ancient Angkor Wat Temple in Cambodia is a beacon for Hinduism. Its bas reliefs based on Ramayana are popular. So it the Cambodian version of Ramayana.     अंगकोर वाट मंदिर की शिल्प कला में राम कथा   माना जाता है कि विष्णु भगवान को समर्पित अंगकोर वाट का प्राचीन मंदिर विश्व की सबसे बडी धार्मिक इमारत है। अचरज की बात है कि यह मंदिर भारत में नहीं बल्कि 4000 किलोमीटर दूर कम्बोडिया में स्थित है।   कम्बोडिया में हिंदु धर्म का इतिहास   अंगकोर वाट के परिचय से पहले वहाँ के इतिहास की संक्षिप्त जानकारी आवश्यक है। यह विवरण आर सी मजुमदार की पुस्तक एन्शन्ट इन्डिया से लिया है। प्राचीन काल से भारत के दक्षिण राज्यों का व्यापार चीन तक फैला हुआ था। इस क्षेत्र में सुवर्णद्वीप (मलेशिया), चम्पा (विएटनाम), कम्बुज ( कम्बोडिया), और ब्रह्मदेश (बर्मा) शामिल थे। व्यापार सम्भालने हेतु इन क्षेत्रों में भारतीय बसे थे। कम्बोडिया में, तीसरी शताब्दी ईस्वी में कौण्डिण्य नामक ब्राहमण ने एक स्थानीय रानी से विवाह कर अपना वंश आरम्भ किया। अपने राज्य में ह...

नरेंद्र कोहली की अहल्या

Image
  Meta Description: Narendra Kohli Ahalya is different from Valmiki Ramayana and Ramacharita Manas. This retelling of Ahalya’s curse and redemption sends a strong social message. नरेंद्र कोहली की अहल्या इन्सान भले राम कथा का पीछा छोड़ दे लेकिन राम कथा उसका पीछा कभी नहीं छोड़ती ।    डेढ़ वर्ष पहले मैंने प्रण लिया था कि मैं नियमित रूप से विविध राम कथाओं पर मेरे विचार प्रस्तुत करूँगा । परंतु जीवन की आपाधापी में यह सिलसिला छूट गया ।   हाल ही में कुछ घटनाएँ घटी जिन्होंने इस तोड़े हुए प्रण को मेरे सम्मुख खड़ा कर दिया । कम्बोडिया की यात्रा दौरान अंगकोर वॉट के प्राचीन मंदिर की दीवारों पर राम कथा अंकित देखी । उसी देश की स्थानीय रामायण का नाटकीय झलक देखा । लौटने पर नरेंद्र कोहली जी का उपन्यास अहल्या पढ़ा । और कुछ लिखने को दिल मचलने लगा ।   यह विवरण अहल्या पर आधारित है । मैंने पहले महर्षि वाल्मिकी के और गोस्वामी तुलसीदासजी के अहल्या प्रसंगों की तुलना की थी । वाल्मीकि रामायण में ऋषि गौतम अहल्या को अदृश्य होने का श्राप देते हैं । राजकुमार राम आश्रम में प्रवेश कर ...