महर्षि वाल्मीकि का योगवासिष्ठ
महर्षि वाल्मीकि का योगवासिष्ठ Meta Description: Yoga Vasishtha is one of the four Itihaases of Hindu culture. Written by Valmiki, it is the knowledge of Yoga imparted by Vasishtha to Rama. Read an overview. सभी जानते हैं कि महर्षि वाल्मीकि आदि काव्य रामायण के रचयिता हैं। परंतु यह जानकारी दर्लभ है कि उन्होंने हमारे एक और इतिहास कि रचना की है – योगवासिष्ठ। अन्य दो इतिहास – महाभारत और हरिवंश – के लेखक महर्षि वेदव्यास हैं। आगामी अश्विन पूर्णिमा हम महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाएँगे। इस पावन अवसर पर हम योगवासिष्ठ से क्यों न अवगत होएँ। पर पहले एक अन्य बात का स्पष्टीकरण आवश्यक है। इतिहास और हिस्टरी हमें बताया गया है कि इतिहास अँग्रेजी शब्द हिस्टरी का हिंदी अनुवाद है। परंतु यह सत्य नहीं है। दोनो अवधारणाओं में मौलिक अंतर है। हिस्टरी केवल विगत घटनाओं का अभिलेख है। इतिहास उन घटनाओं पर आधारित उपदेश है जो हमारे भविष्य को साकार बना सकता है। इस हेतु घटित प्रसंगों को कथा के रूप में ढाला जाता है। कलहण ने अपनी रचना राजतरंगिणी में लिखा हैः धर्मार्थ ...